वायरल न्यूज़

Viral: कार का पहिया खराब होने पर शख्स ने की ऐसी ड्राइविंग, यूजर्स बोले - इंडिया इज नॉट फॉर बिगिनर्स

रास्ते में काफी बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देखकर हंसी आती है। लेकिन उनके टैलेंट को देखा जाए तो उसकी तारीफ करनी तो बनती ही है। वायरल हो रहा ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है।

Image

कार का पहिया खराब होने पर भी शख्स ने की ड्राइविंग (Instagram)

Broken Car Wheel Driving: इंटरनेट की दुनिया काफी बड़ी है। यहां कब क्या दिख जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। यहां आपको कई ऐसे वीडियोज या फोटोज मिल जाएंगे, जो इतने कमाल के होते हैं कि सोचकर ही हंसी आ जाती है। लेकिन जब इनके दिमाग और दिलेरी के बारे में सोचा जाता है तो इनके लिए तारीफ ही निकलती है। वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आप शख्स की खूब तारीफ करेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो (Social Media Viral Video) एक कार का है, जिसे एक शख्स ड्राइव कर रहा है। वीडियो में दिख रहे कार का पिछला पहिया खराब है, जिसे देखने पर आपको पुष्पा की याद आ जाएगी। क्योंकि पहिया खराब होने के चलते कार भी पुष्पा भी तरह टेढ़ा होकर चल रहा है। ऐसे में कार को देखते ही आपकी हंसी छूटने वाली है। लोगों का कहना है कि इंडिया वाले हर काम को पॉसिबल बना देते हैं।

पहिया खराब होने पर भी शख्स ने की ड्राइविंग

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों के काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ड्राइविंग स्किल कमाल की है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इंडिया इज नॉट फॉर बिगिनर्स। बता दें, इस वीडियो को 'adil.zardari110' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.26 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article