बाज जैसी नजर भी आज धोखा खा गईं, कोई सुपर जीनियस ही गणित का 99 खोज पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 4, 2025, 08:42 PM IST

Brain Test Challenge: वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी हुई है। इसमें आपको हर तरफ गणित का एक जैसा नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर इसमें एक नंबर सबसे खास जिसे खोजने का चैलेंज दिया गया है।

Brain Test Challenge: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जो हमें चौंका देता हैं। मगर कई बार हंसी भी बहुत आती है। मगर इससे इतर अभी एक दिमाग को धोखा देने वाली तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी हुई है। इसमें आपको हर तरफ गणित का एक जैसा नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। ऊपर से नीचे सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर इसमें एक नंबर सबसे खास जिसे खोजने का चैलेंज दिया गया है।

brain Test Challenge

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। (Photo/TNN)

89 की भीड़ में छिपा है 99

वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 89 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानते हैं इसी 89 की भीड़ में एक जगह पर 99 नंबर भी छिपा हुआ है। नेटिजन्स को आज उसी नंबर को खोजने का चैलेंज दिया गया है। मगर मजाल है कोई उस खास नंबर को खोजकर दिखा सके। वो खास नंबर ऐसी जगह छिपा है जिसे तय समय में खोजने में बाज जैसी नजरें भी धोखा खा सकती है। लेकिन अगर आप खुद को सुपर जीनियस समझते हैं तो जरूर इस चैलेंज को हल करेंगे।

End of Feed