Viral Video: सीट बेल्ट लगाकर कार में मजे से घूम रहा था बछड़ा, वीडियो देख लोग बोले- 'ऐसा नजारा पहली बार देखा'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 20, 2023, 03:35 PM IST

Calf Riding Viral Video: एक बछड़ा कार की फ्रंट सीट पर बैठकर मजे से घूम रहा था। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कार में मजे से घूम रहा था बछड़ा
  • वीडियो देखकर लोगों को यकीन करना हो रहा था मुश्किल
  • लोग जमकर कर रहे तारीफ

Calf Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। क्योंकि, इस वीडियो (Calf Video) में एक बछड़ा आराम से कार के अंदर बैठकर घूम रहा था। इस वीडियो (Trending Video) को देखकर लोगों का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है।

Calf Viral Video

कार में मजे से घूम रहा था बछड़ा

आज तक आपने कई जानवरों को गाड़ियों में घूमते देखा होगा। सोशल मीडिया पर भी काफी वीडियो वायरल होते रहते हैं। खासकर, कुत्ते और बिल्लियों को तो लोग अक्सर अपने साथ लेकर निकल जाते हैं। इस तरह का नजार आप सबने कई बार लाइव भी देखा होगा। इतना ही नहीं कई लोग तो खुद भी ऐसा करते होंगे। लेकिन, कभी किसी बछड़े को कार में घूमते देखा होगा। यकीनन आपका जवाब ना ही होगा। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रहा है, जिसमें एक महिला बछड़े को कार में लेकर घूम रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं ड्राइविंग सीट पर महिला खुद बैठी है। वहीं, बगल वाली सीट पर बछड़ा आराम से बैठा हुआ है। बड़ी बात ये है कि बछड़े ने सीट बेल्ट भी लगा रखा है।

End of Feed