वायरल न्यूज़

Video: स्नेक बाइट की जानकारी दे रहा था युवक, खूंखार सांप ने उछलकर ऐसा काटा, लाइव वीडियो में हुआ लहूलुहान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 20, 2023, 03:43 PM IST

Snake Attack Video: एक शख्स लोगों से लाइव वीडियो के दौरान स्नेक बाइट के बारे में बता रहा होता है। इसी बीच सांप को न जाने क्या सूझता है, वह उछलकर शख्स के हाथ पर हमला कर देता है। इसके बाद वह शख्स को बुरी तरह से लहूलुहान कर देता है।

Image

सांप का हमला (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
  • देखकर कांपने लगेंगे आप
  • सांप ने किया शख्स पर हमला

Snake Attack Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले कुछ खूंखार जीवों में से एक होता है। कुछ सांप इतने जहरीले होते हैं कि यह अगर किसी को काट लें, तो इंसान पानी भी नहीं मांगता। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स स्नेक बाइक के बारे में जानकारी दे रहा होता है। वह किसी जगह पर खड़े होकर लाइव वीडियो के दौरान स्नेक बाइट के बारे में लोगों से बता रहा होता है। इस दौरान उसके हाथ में एक खूंखार सांप भी होता है।

सांप ने दबोच लिया शख्स का हाथ

यहां तक तो सब सही होता है, लेकिन तभी खूंखार सांप उछलकर उसके हाथ को अपने जबड़े से ऐसा पकड़ता है कि खून निकाल लेता है। देख सकते हैं कि शख्स के हाथ मेंं सांप किसी जोंक की तरह चिपक जाता है। वह उसके हाथ को तब तक नहीं छोड़ता, जब तक शख्स का हाथ लहूलुहान नहीं हो जाता है। हालांकि, इसके बाद भी शख्स शांति से सांप को अपने हाथ से छुड़ाने की कोशिश करता रहता है। वह जरा भी हड़बड़ाता नहीं है। ऐसा लगता है कि वह सांपों से बहुत ही ज्यादा फ्रेंडली होता है। देखें वीडियो-

वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआ में ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि शख्स को सांप से जरा भी डर लगता होगा। वह सांप की पूंछ पकड़कर उससे स्नेक बाइट की जानकारी देने जा रहा होता है। हालांकि, सांप का मूड बदल जाता है और वह लाइव वीडियो में उस पर हमला कर देता है। वह जोर से शख्स के हाथ में बाइट कर देता है। वह पूरी ताकत से शख्स के हाथ में अपना दांत गड़ाए रखता है। दूसरी तरफ शख्स बड़े आराम से सांप की गर्दन पकड़ उसे अपने हाथ से अलग करता है। शख्स यह भी बताता है कि जो सांप जहरीले नहीं होते हैं, उनके काटने के बाद किस तरह से छुड़ाया जा सकता है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article