वायरल न्यूज़

Viral Video: गले में सोनू सूद की तस्वीर, पीठ में कील ठोक कर टैक्सी खींच रहा था शख्स, एक्टर के लिए अनोखा दीवानापन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2023, 02:40 PM IST

Viral Video: एक शख्स एक्टर सोनू सूद से इस कदर प्यार करता है कि उसने अभिनेता की तस्वीर गले में लटका कर भारी भरकम टैक्सी की खींच रहा था। इस वीडियो को देखकर सोून सूद भी हैरान रह गए।

Image

इसे कहते हैं दीवानापन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एक्टर सोनू सूद के लिए अनोखा प्यार
  • गले में तस्वीर लगाकर टैक्सी खींच रहा था शख्स
  • वीडियो देखकर अभिनेता भी हुए हैरान

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें एक शख्स का एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) के प्रति दीवानापन देखकर आप दंग रह जाएंगे। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो देखता ही रह गया। एक्टर खुद भी इस वीडियो को देखकर हैरान हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह वायरल वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है। जहां एक शख्स के गल में एक्टर सोनू सूद की तस्वीर लटकी हुई है। जबकि, शख्स अपनी पीठ में कील ठोक कर भारी भरकम टैक्सी को खींच रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स एक्टर सोनू सूद को सम्मान दे रहा है। इतना ही नहीं शख्स की हिम्मत देखकर लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं कई लोग इस नजारे को देखकर हैरान भी हो रहे हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को लोग शेयर कर रहे हैं। तो पहले आप इस वीडियो को देखें।

फैन्स की दीवानगी

वीडियो देखकर आप भी एक पल के लिए दंग रह गए होंगे। इस वीडियो को देखकर एक्टर सोनू सूद भी हैरान हैं। उन्होंने लिखा, 'अविश्वसनीय, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं भाई, लेकिन ऐसा ना करें'। ट्विटर पर इस वीडियो को विनय सक्सेना ने शेयर किया है, जिसे सोनू सूद ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोगों जहां शख्स की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article