OMG: यहां गाय ने दिया अजीबोगरीब बछड़े को जन्म, 6 पैर देखकर लोग रह गए दंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 06:50 PM IST

Ajab Gajab News In Hindi: उत्तराखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक गाय ने ऐसे बछड़े को जन्म दिया है, जिसके 6 पैर हैं। इस बछड़े को देखकर लोग काफी हैरान हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गाय ने दिया अजीबोगरीब बछड़े को जन्म
  • बछड़े को देखकर लोग रह गए हैरान
  • काफी दूर-दूर से बछड़े को देखने आ रहे लोग

Ajab Gajab News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का नानकमत्ता क्षेत्र इन दिनों सभी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां कुदरत का एक हैरान करने वाला करिश्मा सामने आया है। यहां जंगल में गाय ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया, जिसके छह पैर हैं। इस बछड़े को देखकर लोग काफी हैरान हैं। आलम ये है कि इस बछड़े को देखने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।

Calf Born With Six Legs

अजीबोगरीब बछड़े को देखकर लोग हैरान

जानकारी के मुताबिक, ये घटना हंसपुर खत्ता क्षेत्र की है। जहां 15 फरवरी को गुर्जर गुलाम नवी की गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। जो कि जन्म से ही विचित्र है। छह पैर वाले बछड़े के पैदा होने की सूचना इलाके में फैली तो आसपास के लोग गुर्जर के घर पहुंचने लगे। इतना ही नहीं उसकी दो पूंछ के अलावा दो मूत्राशय भी हैं। हैरानी वाली बात ये है कि इतनी सारी शारीरिक विषमताएं होने के बावजूद बछड़ा पूरी तरह स्वस्थ है। बछड़े को देखने के लिए आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच रहे हैं।

End of Feed