VIDEO: बस में चढ़ रहा था बुजुर्ग, ड्राइवर ने बढ़ाई रफ्तार तो लड़खड़ा गए दादाजी, कंडक्टर की फुर्ती ने टाला बड़ा हादसा

बस में चढ़ते समय अचानक बस चल पड़ी और बुजुर्ग यात्री का संतुलन बिगड़ गया। तभी कंडक्टर ने फुर्ती दिखाकर उन्हें पकड़ लिया और बड़े हादसे से बचा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बस में सफर के दौरान कई बार छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे की वजह बन सकती है। जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो (Video) में दखा जा सकता है कि एक बस में चढ़ रहे दादाजी अचानक गिरने ही वाले थे कि बस में बैठे कंडक्टर की फुर्ती ने उन्हें गिरने से बचा लिया।

bus conductor saves elderly man from falling from the bus viral video

कंडक्टर ने बचाई बुजुर्ग की जान (Instagram/@Ghantaa)

बस चलाते ही बिगड़ा बुजुर्ग का संतुलन

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर किया जा रहा है। हमने यह वीडियो (Video) इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले पेज @Ghantaa से लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग व्यक्ति बस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। वह अभी ठीक से बस के अंदर पहुंच भी नहीं पाया था कि ड्राइवर ने अचानक बस आगे बढ़ा दी। बस के चलते ही बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ गया। वह लड़खड़ाने लगा और ऐसा लग रहा था कि अगले ही पल वह सड़क पर गिर सकता है। अगर वह नीचे गिर जाता तो बस के पहिए की चपेट में आने या गंभीर चोट लगने का खतरा था।

End of Feed