Viral Video: आज कल सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कभी फनी वीडियो (Today Viral Video) दिख जाते हैं, तो कभी चौंकाने वाले नजारे सामने आ जाते हैं। कई बार तो ऐसे वीडियो (Today Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनपर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Wildlife Video) सामने आया है, जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। क्योंकि, इस वीडियो (Shocking Video) में एक सांड ने ऐसा भौकाल मचाया, जिसे देखकर कोई भी सहम जाए। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।
सोशल मीडिया पर इंसानों ही नहीं बल्कि जानवरों का भी माहौल टाइट रहता है। जानवरों के ऐसे-ऐसे वीडियो शेयर होते रहते हैं, जिनके बारे में आमतौर पर लोग सोच भी नहीं सकते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं सड़क किनारे एक भारी भरकम गाड़ी खड़ी है। अचानक एक सांड उस गाड़ी के पहुंच जाता है और सींग से गाड़ी को हवा में उठा देता है। इतना ही नहीं सांड को सींग पर गाड़ी को उठाकर इधर-उधर घूमते भी रहता है। जिस तरह सांड गाड़ी के साथ हरकत कर रहा था उस भौकाल को देखकर हर कोई हैरान रह गया। देखें वीडियो...
सांड का हाहाकारी अंदाज
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए सहम गए होंगे। किसी ने इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'sheetal.kumari_0' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 42 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- ये है रेड बुल का पॉवर। एक ने लिखा- लगता है यही है वो शमशेर सिंह। तो आपको सांड का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
