वायरल न्यूज़

Viral Video: छत से भैंस ने लगा दी छलांग, फिर जो हुआ उसे देखकर कहेंगे- 'इसे कहते हैं असली भौकाल'

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिमाग जरूर एक पल के लिए चकरा जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक भैंस ने छत से छलांग लगा दी।

Image

भैंस ने छत से लगा दी छलांग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • भैंस ने छत से लगा दी छलांग
  • नजारा देखकर रह जाएंगे दंग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपके एक से एक अनोखे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं। इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ नजारे (Animal Video) तो ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं यूजर्स इन वीडियो (Trending Video) को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे- 'ये तो असली भौकाल है' ।

ये तो हम सब देख रहे हैं कि सोशल मीडिया पर आज कल जानवरों के भी काफी हाहाकारी वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की दुनिया ही बदल जाती है। इन दिनों एक ऐसा ही खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भैंस का भौकाल देखकर सब हक्के-बक्के रह गए। वीडियो में आप देख सकते हैं एक भैंस छत पर खड़ी है। वहीं, नीचे भी कुछ भैंसें खड़ी हैं। नीचे देखते ही अचानक भैंस ऊपर से छलांग लगा देती है। उसके बाद जो होता है उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। देखें वीडियो...

भौकाली भैंस

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर भन्ना गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये भैंस तो सच में भौकाली है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'reet_dhaliwal_.7' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इतनी चोट लगने के बाद भी भैंस आराम से खड़ी हो गई। कुछ का कहना है कि ये भैंस तो काफी अनोखी है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article