वायरल न्यूज़

Viral Video: भैंस को ललकार रहा था लड़का, फिर मचा ऐसा तांडव देखकर कहेंगे- 'इसे कहते हैं आ बैल मुझे मार'

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का जान बूझकर भैंस से पंगा ले रहा था। इसके बाद जो उसकी हालत हुई उसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

Image

भैंस से पंगा लेना पड़ा भारी (तस्वीर साभार -इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • जान बूझकर भैंस से पंगा ले रहा था लड़का
  • भैंस ने दिन में दिखा दिए तारे
  • नजारा देखकर आप भी चौंक जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको रोजाना कई अनोखे नजारे (Shocking Video) देखने को मिलते होंगे। इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग खुशी (Funny Video) से झूम उठते हैं। जबकि, कुछ नजारे लोगों के दिलों को छू लेते हैं। यूजर्स इन नजारों को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं. इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी।

अक्सर लोग जानवरों से दूरी बनाकर रखते हैं। क्योंकि, जानवर कब, किस पर हमला करके नुकसान पहुंचा दे कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो जानवर ऐसा तांडव मचाते हैं, जिसे देखकर लोगों का दिमाग घूम जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक शख्स जान बूझकर एक भैंस को ललकार रहा था। परिणाम ऐसा हुआ, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स भैंस के सामने खड़ा होकर उसे ललकार रहा है। इसके बाद भैंस ने ऐसे बवाल काटा, जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे। तो दिल थामकर देखें वीडियो...

भैंस से पंगा लेना पड़ा भारी

वीडियो देखकर जरूर आप भी थर्रा गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'rajupaswanrajupaswan32' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 25 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि इस कहते हैं उड़ता तीर लेना। किसी का कहना है कि और लो जानबूझकर पंगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article