Viral: ब्रिटिश शख्स ने गाया मनोज तिवारी का सुप्रसिद्ध गाना, 'रिंकिया के पापा' सॉन्ग गाकर सभी को कर दिया हैरान

इंस्टाग्राम पर एक ब्रिटिश शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मनोज तिवारी का गाना 'रिंकिया के पापा' गा आ रहा है। उसके द्वारा गाया गया भोजपुरी का ये सुप्रसिद्ध गाना काफी फेमस हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रिटिश शख्स ने गाया भोजपुरी गाना
  • मनोज तिवारी का शानदार गाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Charles Dobara Singing Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने के शौकिन पहले सिर्फ देश में ही हुआ करते थे लेकिन अब विदेशों में भोजपुरी गानों का जलवा देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक ब्रिटिश शख्स ने भोजपुरी का एक गाना गाया है, जो बेहद ही शानदार है। ब्रिटिशर्स के इस गाने को सुनकर आप भी उसके फैन हो जाएंगे। शख्स का ये वीडियो लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है।

Charles Dobara Singing Bhojpuri Song

ब्रिटिश शख्स ने भोजपुरी में गाया गाना (Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखने वाले शख्स का नाम चार्ल्स डोबरा है, जो एक ब्रिटिश मूल के एक लेखक और निर्माता हैं। चार्ल्स सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे अक्सर अपने वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। इस वीडियो में उन्होंने भोजपुरी गायक व पॉलिटिशियन मनोज तिवारी के लोकगीत 'रिंकिया के पापा' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी हिंदी सुनने लायक है।

End of Feed