वायरल न्यूज़

Video: शेर के खूंखार बच्चों ने महिला को समझ लिया अपनी मां, इसके बाद जो किया देखकर पिघल जाएगा आपका दिल

Viral Video: वीडियो में एक महिला शेर के बच्चों पर अपना प्यार लुटाती नजर आ रही है। यहां तक कि शेर के बच्चों ने महिला को अपनी मां समझ लिया है। इसके बाद जिस तरह सारे शावक उस महिला के साथ बर्ताव करते दिख रहे हैं, उसने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Image

शेर का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर जंगल के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हालांकि, कई बार जंगली जानवरों के वीडियो इंसानी इलाकों से भी आते हैं। हम सभी जानते हैं कि शेर को जंगल का राजा माना जाता है। शेर के सामने बड़े-बड़े जानवरों की घिग्घी बंध जाती है। जंगल के राजा के सामने जाने से इंसान भी कतराते हैं। दूसरी तरफ कहा जाता है कि मां तो मां होती है, उसे पता होता है कि बच्चों को कैसे हैंडल करना है। यहां तक कि एक इंसानी मां शेर के बच्चों को भी हैंडल कर सकती है।

वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो में एक महिला शेर के बच्चों पर अपना प्यार लुटाती नजर आ रही है। यहां तक कि शेर के बच्चों ने महिला को अपनी मां समझ लिया है। इसके बाद जिस तरह सारे शावक उस महिला के साथ बर्ताव करते दिख रहे हैं, उसने यूजर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आप देख पाएंगे कि शेर के चार बच्चे उस महिला पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। वहीं महिला भी बहादुरी दिखाते हुए शेर के बच्चों का केयर करती दिख रही है। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला शेर के 4 बच्चों के साथ लेटी है। महिला शेर के बच्चों के साथ ढोंग करती है कि वह बहुत ही ज्यादा गहरी नींद में है। हालांकि, साफ पता चल रहा है कि ये सब महिला प्लानिंग के तहत कर रही है। महिला का नाम फ्रेया एस्पनॉल है, जो एक वाइल्ड लाइफ स्पेशलिस्ट है। यह महिला जानवरों को रेस्क्यू करती है। रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में दिख रहे चारों शावकों का रेस्क्यू महिला ने ही किया था। वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर @freyaaspinall नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article