Bride's Pre Wedding Shoot Viral Video: बीते कुछ समय से इंटरनेट की दुनिया में तूफान सा चल रहा है। ये तूफान नवविवाहित जोड़े के चलते आए हैं, जिन्होंने प्री वेडिंग शूट के लिए एक अलग सा माहौल तैयार करके रखा है। ऐसे में अब फिर से शादियों का सीजन आ गया है। इस बार एक और प्री वेडिंग शूट का वीडियो (Viral Video) वायरल हो रहा है, जिसमें आपको एक दुल्हन नजर आएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक दुल्हन जिम में प्री वेडिंग शूट कराती नजर आ रही है। इस दौरान दुल्हन ने जिम में एक्सरसाइज भी किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन बाइसेप्स और ट्राइसेप्स भी मारती नजर आ रही है। ऐसे में लोगों को दुल्हन का खतरनाक अवतार काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।
दुल्हन ने जिम में कराया प्री वेडिंग शूट
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि शादी से पहले दुल्हन वार्म अप कर रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इतनी खतरनाक दुल्हन तो मैंने पहली बार देखी है। इस वीडियो को अब तक 74 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वहीं, इस वीडियो को अब तक 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। बता दें, इस वीडियो को '@HasnaZaruriHai' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
