वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: शादी होते ही दुल्हन का मुंह भींचने लगा दूल्हा, फिर स्टेज पर ही कर दिया कांड

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 3, 2024, 08:49 AM IST

Bride Groom Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि दूल्हा अचानक दुल्हन के पास पहुंचा और बुरी तरह बेचारी का मुंह भींच दिया।

Image

स्टेज पर ही दुल्हन का मुंह भींचने लगा दूल्हा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन का मुंह भींचने लगा दूल्हा
  • फिर भी चुपचाप खड़ी रही बेचारी
  • वायरल हुआ ये वीडियो

Bride Groom Video: शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों वीडियो सोशल मीडिया में हर रोज शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। कुछ वीडियो देखकर हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार ऐसा कुछ सामने आता है कि बहुत गुस्सा आता है। अभी विवाह से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी को भी गुस्सा आ जाएगा। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है। इसमें दूल्हा किसी बात पर नाराज हुआ और भरी स्टेज पर दुल्हन का मुंह भींचने लगा। इसके बाद स्टेज पर ही कांड कर दिया।

दुल्हन को मुंह भींचने लगा दूल्हा

विवाह से जुड़ा ये हैरान करने वाला वीडियो अभी तक हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर आराम से खड़े हैं। कुछ देर पर तक दोनों आपस में बात करते हैं। मगर एकाएक दूल्हा किसी बात पर बुरी तरह नाराज हो गया। हैरान हो जाएंगे कि तभी दूल्हे ने ऐसा कांड किया कि देखकर आंखें फटी रह जाएंगी। दरअसल दूल्हा स्टेज पर ही दुल्हन का मुंह भींचने लगता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी को भी गुस्सा आ जाएगा। दूल्हा इसके बाद भी शांत नहीं हुआ उसने दुल्हन को एक तरफ धक्का तक दे दिया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि विवाह में दुल्हन के साथ खराब व्यवहार करते हुए दूल्हे का ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। नेटिजन्स ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article