New Bride Groom Video: दूल्हा-दुल्हन से जुड़े ढेरों वीडियो सोशल मीडिया में मौजूद हैं। इनमें कई ऐसे हैं जिनमें दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर ही मस्ती करते नजर आते हैं। किसी में उनके दोस्त खूब मौज-मस्ती करते हैं। मगर विवाह से जुड़े कुछ ही वीडियो होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो दुल्हन और उसकी सहेली से जुड़ा है। मगर तभी ऐसा कुछ होता है कि खुद दुल्हन को शरमाने लगी। उसने अपने आंखें ही बंद कर ली। दुल्हन और उसकी सहेली से जुड़ा ये वीडियो नेटिजन्स को खासा पसंद आया है और कुछ ही समय में हजारों व्यूज बटोर चुका है।
दूल्हे ने दुल्हन की सहेली को किया किस। (Photo-Instagram)
सहेली को कर लिया किस
इसमें देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। दोनों को मेहमान के साथ दोस्त भी विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। इसी बीच दुल्हन की दोस्त भी स्टेज पहुंची। वो सीधे दुल्हन के बराबर में जाकर खड़ी हो गई। इधर दूल्हा उसे चोर निगाह से देखता है। आगे देखेंगे कि सहेली दुल्हन के गाल पर किस करती है तो दूल्हा भी ऐसा करने लगता है। मगर उसने तुरंत दूल्हे को पीछे किया और खुद दुल्हन को किस कर लिया। अब फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया शायद ही पहले कभी देखा होगा। दरअसल दूल्हे ने अगले ही सेकंड सहेली के गाल पर ही किस कर लिया।
वीडियो इंस्टाग्राम पर देखिए
फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर दुल्हन भी शरमाने लगी। उसने अपनी आंखों पर दोनों हाथ रख लिए और इधर दूल्हा भी कुटिल मुस्कान देता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर pehla.pyar हैंडल से भी शेयर किया गया है।
