वायरल न्यूज़

दुल्हन की नजर उतारने लगा दूल्हा, मगर फिर वो हुआ जो किसी नहीं सोचा होगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 27, 2024, 08:59 AM IST

Bride Groom Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि स्टेज पर खड़ी दुल्हन पर दूल्हे को अचानक खूब प्यार आ गया। वो खुद उसकी नजर उतारने लगा, मगर तभी ऐसा कुछ हुआ जो किसी ने नहीं सोच होगा।

Image

दुल्हन को देखकर उमड़ पड़ा दूल्हे का प्यार। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

Bride Groom Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे जाते हैं। यहां हर रोज बड़ी तादाद में विवाह से जुड़े वीडियो अपलोड भी किए जाते हैं। शादियों कs सीजन में इनकी तादाद सैकड़ों हजारों में पहुंच जाती है। मगर इनमें कुछ ही नेटिजन्स को पसंद आते हैं और लंबे समय तक छाए रहते हैं। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है। वीडियो विवाह से जुड़ा ही है, मगर इसने दूल्हे ने जो किया वो शायद ही पहले कभी देखा होगा। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।

दुल्हन पर दूल्हे को आया प्यार

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर खड़े हैं। विवाह से जुड़ी रस्में पूरी की जा रही हैं। मगर दूल्हे को दुल्हन पर अचानक खूब प्यार आ गया। फिर क्या था दूल्हे ने जेब से रुपये निकाले और दुल्हन की नजर उतारने लगा। दूल्हा रुपये हाथ में पकड़कर दुल्हन के चारों तरफ घुमाता है। फ्रेम में ये नजारा सबसे ज्यादा देखने लायक है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ कि शायद ही किसी ने सोचा होगा। दरअसल नजर उतारने के बाद दूल्हे ने पैसे हवा में उड़ा दिए। इधर पैसे लूटने के लिए भीड़ तुरंत दुल्हन पर टूट पड़ी। इसमें दुल्हन खुद को संभाल नहीं पाई और धड़ाम से नीचे गिर पड़ी।

इंस्टाग्राम पर देखिए

फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि नीचे गिरने के बाद दुल्हन ने किसी तरह खुद को संभाला और दोबारा उठ खड़ी हुई। वीडियो में ये एक ऐसा हिस्सा जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि विवाह का ये वीडियो अभी तक सैकड़ों की तादाद में लाइक बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article