वायरल न्यूज़

दुल्हन को ठेले पर बिठाकर रोड पर निकल आया दूल्हा, वायरल हुआ अजब-गजब VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 6, 2025, 04:02 PM IST

Bride Groom Funny Video: दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसमें दूल्हा कुछ इस तरह दुल्हन को लेकर पहुंचता है कि इसका वीडियो आते ही वायरल हो गया।

Image

ठेले पर दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा। (Photo/Instagram)

Bride Groom Funny Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक छाए रहते हैं। अभी करीब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो खूब मजेदार भी होने वाला है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है जिन्होंने अपने विवाह को यादगार बनाने के लिए कुछ अजीबोगरीब किया।

ठेले पर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा

इसमें देखेंगे कि दूल्हा ठेले पर दुल्हन को लेने बैंक्वेट हॉल पहुंचता है। इससे भी ज्यादा मजेदार है दुल्हन भी ठेले पर बैठ भी जाती है। अब दूल्हा ठेले पर दुल्हन को बिठाकर इसे खुद खींचता है। दूल्हा जब ठेले पर दुल्हन को लेकर सड़क पर निकलता है तब लोगों की नजर उसे देखती रह जाती है। कई लोग दूल्हा-दुल्हन की इस अनोखी सवारी को कैमरे में कैद करते हैं।

यहां देखें वीडियो

वायरल वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे फोटोग्राफर का अजीब आइडिया बताया है। मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर reena.pal.1656 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है, जो अभी तक हजारों लाखों लाइक और व्यूज बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article