Dulha Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया आज के समय में लोगों के लिए ऐसा जरिया बन चुका है, जहां कभी कुछ भी शेयर कर देते हैं। कुछ मामले तो देखते ही देखते वायरल (Today Viral Video) हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो (bride Groom Fight Video) हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ नजारों को देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में इन दिनों दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो (Funny Video) वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों खतरनाक अंदाज में लड़ाई कर रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो (Shocking Video) को देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।
दूल्हा-दुल्हन के बीच लड़ाई (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - '30 साल पहले मर चुकी बेटी के लिए दूल्हा चाहिए...' परिवार ने दिया अजीबोगरीब विज्ञापन, वजह सुन कांप जाएंगे
सोशल मीडिया पर शादियों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन माहौल बनाते हैं, तो कुछ वीडियो में दोस्त-यार महफिल लूट लेते हैं। इस वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ने ऐसा माहौल बनाया, जिसे देखकर हर कोई दंग है। वीडियो में आप देख सकते हैं शादी के मंडप पर ही किसी बात को लेकर दूल्हा-दुल्हन के बीच बहस हो जाती है। मामला इतना बिगड़ जाता है कि दोनों हाथापाई पर उतर जाते हैं। इसके बाद तो दोनों के बीच ऐसी लड़ाई होती है, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया। दोनों एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाते हैं। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...
दूल्हा-दुल्हन के बीच घमासान
वीडियो देखकर जरूर आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'photo_click_studio' नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 55 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने मौज लेते हुए लिखा कि बहुत ही शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन की शुरुआत। एक ने लिखा कि अच्छा है हम सिंगल हैं। किसी का कहना है कि क्या-क्या देखना पड़ेगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
