वायरल न्यूज़

Viral Video: शादी में दुल्हन को मिला 360 डिग्री वाला अनोखा आशीर्वाद, लोग बोले - अब यहां तो गंध ना मचाओ

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 26, 2024, 02:31 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक शादी का अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी अफसोस करेंगे और महिला को खूब खरी खोटी सुनाएंगे। आइए वीडियो भी देख लेते हैं..

Image

दुल्हन को मिला 360 डिग्री वाला अनोखा आशीर्वाद (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सासु मां ने बहु को दिया अनोखा आशीर्वाद
  • यूजर्स ने लगाई सासु मां की क्लास
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

360 Degree Blessing Viral Video: शादी के सीजन में कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। कभी-कभी तो लोग ऐसा कुछ कर जाते हैं, जिससे समाज में नाम हो जाता है। इन दिनों लोगों को रील बनाने का ऐसा मजा मिल रहा है कि वे कब क्या कर जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही नजारा इस वीडियो (Viral Video) में भी देखने को मिला, जिसमें एक सांस ने अपनी बहु को अनोखे अंदाज में आशीर्वाद दिया, अब ऐसे में उनकी हर तरफ थूं-थूं हो रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक सांस अपनी नई नवेली बहु को 360 वाला आशीर्वाद दे रही है। ये वही वाला 360 सेल्फी प्वाइंट है, जिस पर लोग फोटो खिंचवाना और रील बनाना काफी पसंद करते हैं। ऐसे में दुल्हन को 360 आशीर्वाद देना सासु मां के लिए एक सबक बन गया। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उनको काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं और शादी-विवाह के रस्मों में ऐसी गंध ना फैलाने की गुजारिश भी कर रहे हैं।

दुल्हन को मिला 360 डिग्री वाला अनोखा आशीर्वाद

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स के काफी अतरंगी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आगे चलकर बहु भी ऐसे ही सासु मां को घुमाएगी। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि बहु को आशीर्वाद भी दे दो या बस रील्स ही बनानी है। इस वीडियो पर अब तक 1.10 लाख से अधिक लाइक आ चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'naughtyworld' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article