Airplane Luxurious Bungalow Viral Video: दुनिया में आपको कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिनके दिमाग की कलाकारी कमाल की है, जिसके आगे बड़े से बड़े इंजीनियर भी घुटने टेक देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी कुछ ऐसा ही फील होने वाला है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में एक शख्स ने ऐसा घर बनाया है, जिसे देखने के बाद किसी की भी आंखें चौंधिया जाएंगी।
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया एयरप्लेन वाला लग्जीरियस बंगला (Photo Credit - Twitter)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको जो शख्स दिखाई दे रहा है, उसके पीछे एक आलीशान बंगला है। यह बंगला एक एयरप्लेन को डिजाइन करके बनाया है, जिसमें एक स्विमिंग पूल नजर आ रहा है। इसमें सन बाथ लेने की व्यवस्था भी मौजूद है। इतना ही नहीं, एक लग्जीरियस बेडरूम और वाशरूम भी मौजूद है। पूरा मिलाकर कहा जाए तो ये किसी आलीशान बंगला से कम नहीं है।
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया एयरप्लेन वाला लग्जीरियस बंगला
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर यूजर्स के काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि पैसा हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बेहद ही शानदार तरीके से इसे डिजाइन किया गया है। इस वीडियो को अब तक 7.37 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। बता दें, इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट '@anandmahindra' से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं, इस आलीशान घर में उन्होंने रहने की इच्छा भी जताई है। तो बताइए आपको ये वीडियो कैसी लगी?
