शादी में स्वैग दिखाने के चक्कर में दुल्हन के हाथ में फटी 'फायर गन', दूल्हा मजे से करता रहा आतिशबाजी, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टेज पर फोटोशूट के दौरान दुल्हन के हाथ में मौजूद फायरवर्क गन अचानक बैकफायर कर जाती है। गन में ब्लास्ट होने से निकली तेज चिंगारी और धुआं सीधे दुल्हन के चेहरे पर लगता है, जिससे वह बुरी तरह घबरा जाती है और अपना चेहरा पकड़ लेती है। लेकिन, दूल्हा अपनी धुन में मस्त रहता है।

Viral Video: आजकल भारतीय शादियों में 'ग्रैंड एंट्री' और 'सिनेमैटिक फोटोशूट' का क्रेज इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है कि लोग अपनी सुरक्षा तक को ताक पर रख देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी ही शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर पहले तो आपकी सांसें थम जाएंगी और अगले ही पल दूल्हे की हरकत देखकर आपको गुस्सा भी आएगा और हंसी भी। वीडियो में स्वैग के चक्कर में दुल्हन के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में दूल्हे के रवैये ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है।

viral video

स्वैग के चक्कर में हो गया खेल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के भव्य स्टेज पर लाल रंग के भारी लहंगे में सजी दुल्हन और सफेद शेरवानी पहने दूल्हा बेहद स्टाइलिश अंदाज में खड़े हैं। दोनों के हाथों में एक-एक 'फायरवर्क गन' है, ताकि वे एक धमाकेदार पोज दे सकें। वीडियो की शुरुआत में दोनों काफी उत्साहित नजर आते हैं और कैमरे की तरफ देखते हुए गन का ट्रिगर दबाते हैं। शुरुआत में तो सब कुछ प्लान के मुताबिक चलता है। दूल्हे की गन से सुनहरी चिंगारियां निकलनी शुरू होती हैं और वह ऊपर आसमान की तरफ देखते हुए इस पल का आनंद लेने लगता है। ठीक उसी वक्त दुल्हन भी अपनी गन चलाती है, लेकिन अगले ही पल उसकी गन में तकनीकी खराबी आ जाती है और वह आगे से चिंगारी फेंकने के बजाय पीछे की तरफ फट जाती है। गन के बैकफायर होते ही आग का एक तेज गोला और धुआं सीधे दुल्हन के चेहरे से टकराता है। अचानक हुए इस विस्फोट से दुल्हन बुरी तरह सहम जाती है, उसकी आंखें बंद हो जाती हैं और वह दर्द व घबराहट के मारे अपना चेहरा हाथों से ढक लेती है। गनीमत रही कि आग की लपटें कुछ ही सेकंड के लिए थीं, वरना भारी लहंगे और मेकअप की वजह से यह हादसा बेहद भयानक रूप ले सकता था। हैरानी की बात तो तब होती है जब बगल में खड़ा दूल्हा धमाके की आवाज सुनकर एक सेकंड के लिए दुल्हन की तरफ मुड़कर देखता है। उसे साफ दिखता है कि दुल्हन मुसीबत में है, लेकिन उसकी मदद करने या अपनी गन बंद करने के बजाय वह वापस अपना हाथ ऊपर उठाता है और बड़े ही इत्मीनान से अपनी आतिशबाजी का मजा लेता रहता है। देखें वीडियो...

दुल्हन के साथ हुआ खेल

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर चुटकी भी ले रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि भाई ने सात जन्मों का वादा तो कर लिया, लेकिन लगता है पटाखों से प्यार कुछ ज्यादा ही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दुल्हन का चेहरा झुलस गया और इस महाशय को अपनी रील और फोटो की पड़ी है। ऐसे इंसान के साथ पूरी जिंदगी कैसे कटेगी? तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

End Article
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में...

End of Feed