वायरल न्यूज़

सिर में गोली लगी है और शख्स को पता तक नहीं, चार दिन तक करता रहा पार्टी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 25, 2024, 08:27 AM IST

OMG! जानकर हैरान हो जाएंगे कि ब्राजील में एक शख्स के सिर में गोली लग गई और उसे कई दिनों तक पता तक नहीं चला।

Image

सिर में फंसी थी गोली और कई दिनों तक पार्टी करता रहा शख्स। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सिर लगी गोली
  • मगर करता रहा पार्टी
  • चार दिन तक पता ही नहीं चला

OMG! शरीर को जरा भी नुकसान पहुंचता है तो हम तड़प जाते हैं। दर्द से चीख निकल जाती हैं। अगर गलती से गोली लग जाए तो बस क्या ही कहना। कभी-कभी तो जान तक बचनी मुश्किल हो जाती है। मगर क्या हो जब सिर में गोली लग जाए? जवाब मिलेगा तुरंत मौत हो जाएगी। मगर क्या हो जब किसी शख्स के सिर में गोली लगे और उसे पता भी ना चले। शायद आपको ये बात नामुमकिन लगे, मगर ब्राजील में सचमुच ऐसा हुआ है। यहां एक शख्स के सिर में गोली लग गई और उसे पता तक नहीं चला। चौंक जाएंगे कि शख्स सिर में गोली लगने के बावजूद चार दिनों तक पार्टी करता रहा।

सिर में मार दी गोली

ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट के मुताबिक नए साल से ठीक पहले किसी ने शख्स के सिर में गोली मार दी। मगर उसे लगा कि उसके सिर में पत्थर लगा है और शख्स ने इसे इग्नोर कर दिया। चौंक जाएंगे कि शख्स चार दिन तक अपनी पहले जैसी लाइफ जीता रहा। वो ऑफिस जाता और पार्टी भी करता। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि शख्स का नाम मैटिअस फैसियो है और उसकी उम्र करीब 21 साल है। फैसियो 31 दिसंबर को जब पार्टी कर रहे थे तभी सिर में विस्फोट होने जैसी आवाज सुनी। इससे सिर में तेज दर्द हुआ। सिर से खून बहने लगा। मैटिअस फैसियो तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचे और उन्होंने खून रोकने में मदद की। उन्होंने सोचा कि किसी का फेंका हुआ पत्थर उनके सिर में जा लगा।

ऐसा सामने आई सच्चाई

चौंक जाएंगे कि सिर में पट्टी बंधवाने के बाद फैसियो ने सैकड़ों किलोमीटर लंबा सफर किया। दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया। ऑफिस भी गए, मगर चार जनवरी को उन्हें शरीर में कई समस्याएं होने का अहसास हुआ। उन्होंने डॉक्टर को दिखाया और पूरी कहानी सुनाई। मगर डॉक्टर अब तक समस्या की जड़ तक नहीं पहुंच पाए थे। हालांकि जब उनका सिटी स्कैन किया गया तो पता चला कि सिर में गोली लगी थी जो उनके सिर में फंस गई। इसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए उनके दिमाग में फंसी गोली को बाहर निकाला और मैटिअस फैसियो सुरक्षित है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article