वायरल न्यूज़

Brain Test Puzzle: सिर्फ बाज की निगाह ही F में छिपे E को ढूंढ पाएंगी, दम है तो कोशिश कर लें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 16, 2025, 02:14 PM IST

Brain Test Puzzle: दिमाग को परखने और आंखों की रोशनी का टेस्ट लेने वाली एक तस्वीर शेयर हुई है। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को दस सेकंड के भीतर हल करने का चैलेंज दिया गया है।

Image

इस चैलेंज को हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। (Social-Media Photo)

Brain Test Puzzle: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली तस्वीरें खूब शेयर की जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इन तस्वीरों को कई बार हम आसानी से हल कर लेते हैं। मगर कई बार सवाल का जवाब ढूंढना मुश्किल हो जाता है। आज हम एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। ब्रेन टीजर वाली इस तस्वीर को बाज जैसी आंखें और जीनियस दिमाग ही तय समय में हल कर सकता है।

F की भीड़ में E खोजने का है चैलेंज

वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ अंग्रेजी में F लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में हर तरफ सिर्फ यही अक्षर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं F की भीड़ में एक जगह E भी आराम से बैठा है। आज आपको उसी छिपे हुए अक्षर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। हालांकि चैलेंज को पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज को पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा।

अगर आपने इतने समय में चैलेंज पूरा कर लिया तो मुकद्दर का सिकंदर मान लेंगे। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखिए जवाब

Brain Test

यहां गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया F की भीड़ में E ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article