Brain Test Puzzle: तस्वीर में कहां छिपा है गणित का 8 नंबर, दम है ढूंढकर दिखा दें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 29, 2025, 09:07 AM IST

Brain Test Puzzle: दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को तय समय के भीतर हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। बाज जैसी नजर वाले इसे जरूर तय समय में हल कर लेंगे

Brain Test Puzzle: सोशल मीडिया में ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीरों की भरमार है। यहां हर रोज ब्रेन टीजर वाली ऐसी तस्वीरें शेयर की जाती हैं जिन्हें हल करना कई बार बेहद मुश्किल होता है। आज हम एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का पांच नंबर लिखा हुआ नजर आएगा।

Brain Test Puzzle

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस पजल को हल करना आसान नहीं है। (Photo/Twitter)

पांच की भीड़ में कहां है 8 नंबर

तस्वीर में ऊपर से नीचे तक और दाएं से बाएं सिर्फ पांच नंबर ही लिखा हुआ नजर आता है। पांच नंबर वाली ये तस्वीर देखने में बेहद सामान्य लगती है। मगर जानते हैं इसी तस्वीर में एक जगह पर 8 नंबर छिपा हुआ है। मगर मजाल है कोई उस नंबर को ढूंढकर दिखा सके। अगर खुद को जीनियस समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए।

End of Feed