वायरल न्यूज़

Viral Video: मंडप में दूल्हे ने देख लिया कुछ ऐसा, तुरंत मुरझा गया हंसता हुआ चेहरा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 29, 2025, 10:33 AM IST

Dulha-Dulhan Ka Video: दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार भी है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो में दूल्हे के साथ ऐसा कुछ होता है कि बेचारा अपनी खुशी ही भूल गया।

Image

विवाह का ये वीडियो इतना मजेदार है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (Photo/Instagram)

Dulha-Dulhan Ka Video: शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक जबरदस्त नजारा वायरल हुआ है, जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वायरल वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है जिसमें दूल्हा अपने विवाह को लेकर बेहद खुश नजर आता है। मगर एकाएक बेचारे ने ऐसा कुछ देख लिया उसका मुस्कुराता हुआ चेहरा तुरंत मुरझा गया।

मुरझा गया दूल्हे का हंसता हुआ चेहरा

मजेदार वीडियो देखकर मालूम होता है कि बैंक्वेट हॉल में बारात आ चुकी है। दूल्हा-दुल्हन भी विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं। थोड़ी ही देर में दोनों मंडप में बैठते हैं और पंडित जी विवाह से जुड़ी रस्म शुरू करते हैं। पास में दूल्हा-दुल्हन भी बैठे हैं जो एक-दूसरे को देखते हैं। इसमें दूल्हा अपनी दुल्हन की खूबसूरत देखते ही उसका फैन हो गया। अपनी खुशी नहीं छिपा पाया और तुरंत मुस्कुराने लगता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

देख लिया दुल्हन का टूटा हुआ दांत

मगर फ्रेम में एकाएक ऐसा कुछ नजर आया जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। इसमें देखेंगे कि दूल्हे को मुस्कुराता हुआ देखा तो दुल्हन भी खुश हो गई। मगर इसी बीच दूल्हे को दुल्हन का एक दांत टूटा हुआ नजर आ गया। दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन के दांत देखे बेचारे की बत्ती गुल हो गई। उसका हंसता हुआ चेहरा तुरंत मुरझा गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे सबसे ज्यादा देखने का मन करेगा। मालूम हो कि मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर Viral Ka Tadka नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। स्पष्ट कर दें कि वायरल वीडियो किसी प्रैंक हिस्सा भी हो सकता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article