वायरल न्यूज़

सरदार जी ने अकेले ही उठाकर साइड में रख दी कार, हैरान कर देगा ये VIRAL VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 28, 2025, 01:21 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि कैब ड्राइवर सरदार जी ने कार को रोड के बीच में खड़ा देखा तो अकेले ही इसे उठाकर साइड में रख दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा।

Image

सोशल मीडिया में खूब देखा जा रहा सरदार जी का ये वीडियो। (Photo/X.com)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक गजब का वीडियो खूब देखा जा रहा है। वीडियो कैब ड्राइवर सरदार जी से जुड़ा है। इसमें उन्होंने ऐसा हैरान करने वाला कारनाम कर दिखाया जो कैमरे में रिकॉर्ड ना होता तो कोई इसपर यकीन नहीं करता। देखकर होश उड़ जाएंगे सरदारजी ने अकेले ही सड़क के बीच में खड़ी कार को उठाकर साइड में कर दिया। हैरान करने वाला ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सरदारजी ने उठा दी कार

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि सरदारजी कार ड्राइव कर रहे हैं। कार की फ्रंट सीट पर लगे कैमरे में आगे का नजारा रिकॉर्ड हो रहा है। इसमें देखेंगे सरदारजी कार आराम से ड्राइव कर रहे हैं कि तभी बीच रोड पर एक कार खड़ी नजर आती है। अब इसकी वजह से कैब का आगे निकलना बेहद मुश्किल नजर आता है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि कार में बैठी सवारी उन्हें वापस पीछे जाने के लिए कहती है।

मगर सरदार जी इसे अनुसना कर सीधे कार से नीचे उतरे और उसी कार के करीब जाने लगे। इधर सवारी उन्हें रुकने के लिए कहती है मगर सरदार जी कहां रुकने वाले थे। देखकर हैरान हो जाएंगे कि सरदार ने कार का पिछला हिस्सा अपने दोनों से हाथों से ऊपर उठाया और एक साइड में रख दिया। सरदारजी कई बार करते हैं और आखिर में कार को बिल्कुल किनारे पर कर दिया।

एक्स देखिए वीडियो

मालूम हो कि सरदार जी से जुड़ा ये अनोखा वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो पर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article