वायरल न्यूज़

Brain Test Puzzle: अंजू की भीड़ में कहां छिपकर बैठी है मंजू, सिर्फ पहेलियों के बादशाह ही ढूंढ पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 5, 2025, 03:14 PM IST

Brain Test Puzzle: दिमाग की बत्ती गुल कर देने वाली इस पहेली को तय समय में हल करना आज हर किसी के लिए मुश्किल साबित होने वाला है। अगर आपने इस चैलेंज को पूरा कर लिया तो सुपर जीनियस मान लेंगे।

Image

इस पहेली को हल करने में दिमाग के घोड़े खोलने पड़ जाएंगे। (Photo/TNN)

Brain Test Puzzle: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब शेयर होती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें ऐसी हैं जिन्हें हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। कई बार दिमाग के तोते उड़ जाते हैं मगर उन पहेलियों को हल करना बेहद मुश्किल होता है। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर शेयर हुई है जिसे हल करने का चैलेंज दिया गया है। मगर मजाल है कोई तय समय के भीतर उस चैलेंज को पूरा करके दिखा सके।

अंजू की भीड़ में मंजू

वायरल तस्वीर में हर जगह हिंदी में अंजू लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में दर्जनों जगह सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं अंजू की भीड़ में एक जगह मंजू भी कहीं बैठी हुई है। मगर मजाल है कोई मंजू को ढूंढकर दिखा सके। कोई पहेलियों का बादशाह ही होगा जो अंजू की भीड़ में छिपी मंजू को ढूंढकर दिखा सके। हालांकि इससे पहले आप चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए।

आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए सिर्फ 10 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने इतने समय में चैलेंज पूरा कर लिया तो असली विजेता मान लिया जाएगा। हालांकि अभी तक जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो परेशान नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं पता चलेगा।

यहां देखिए जवाब

Brain Test Puzzle

यहां गोल घेरे में देखिए जवाब

देख लिया ना अंजू की भीड़ में मंजू ऐसी जगह बैठी थी जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article