Brain Test Puzzle: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग को धोखा देने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया में मौजूद हैं। हर रोज बड़ी तादाद में ऐसी तस्वीरें शेयर की जाती हैं, जिन्हें लोग हल करने की कोशिश करते हैं। कई बार ऐसी कोशिश में कामायाबी मिलती है। मगर कई बार बहुत कोशिश के बाद भी ऐसे इल्यूजन को हल करना मुश्किल काम होता है। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है।
ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को हल करना आसान काम नहीं होगा। (Photo/TNN)
दिमाग घुमा देगी तस्वीर
अभी दिमाग और आंखों को धोखा देने वाली ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर शेयर की गई है। तस्वीर में हर तरफ गणित का 97 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यही 97 नंबर ही लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं कि 97 नंबर की इस भीड़ में एक जगह पर 96 नंबर भी छिपकर बैठा हुआ है। मगर मजाल है कोई आसानी से उस नंबर को खोजकर दिखा दे।
सिकंदर ही ढूंढ पाएगा जवाब
कोई सिकंदर ही होगा जो उस खास नंबर को खोजकर दिखा पाएगा। अगर आप बहुत तेज हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। दस सेकंड के भीतर बताइए आखिर वो खास नंबर कहां छिपा हुआ है। अगर दस मिनट में भी जवाब तलाश कर लिया तो बहुत बड़ी बात होगी। हालांकि जवाब नहीं भी ढूंढ पाएंगे तो परेशान नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है।
देखिए जवाब
गोल घेरे में देखिए जवाब।
देख लिया ना 97 की भीड़ में 96 ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था।
