Brain Test Puzzle: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हमारी आंखों और दिमाग को चैलेंज करने वाली तस्वीरों की भरमार है। दरअसल इन तस्वीरों में कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं, जिन्हें हल करना का चैलेंज दिया जाता है। कई बार हम ऐसे चैलेंज पूरे कर लेते हैं तो कई बार बहुत मुश्किल होती है। खूब कोशिश के बाद भी ऐसी तस्वीरों को हल करना मुमकिन नहीं हो पाता है। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर सामने आई है। वायरल हो रही ये तस्वीर भी हल करना नेटिजन्स के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान काम नहीं होने वाला है।
दस सेकंड का चैलेंज
अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल इस तस्वीर में आपको हर जगह दादी शब्द लिखा हुआ नजर आ रहा है। इसमें ऊपर से नीचे तक सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं कि इसी दादी शब्द की भीड़ में एक जगह दादा भी बैठे हैं। मगर मजाल है कि कोई उन्हें खोजकर दिखा दे। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए।
दस सेकंड के भीतर बताइए कि आखिर दादी की भीड़ में अकेले दादीज कहां बैठे हैं। अगर आपने खोज लिया तो नजरों का सिकंदर भी मान लेंगे। हालांकि अभी तक जवाब नहीं खोज पाए हैं तो कोई बात नहीं है। यहां आपको सवाल का जवाब भी मिलेगा। पता चलेगा कि आखिर दादी की भीड़ में दादाजी कहां बैठे हैं।
देखिए जवाब
लाल घेरे में जवाब देखिए।
देख लिया ना दादी की भीड़ में दादा ऐसी जगह बैठे हैं जिन्हें खोजना वाकई आसान काम नहीं था। अगर आपने दस सेकंड में तस्वीर को हल कर लिया तो किसी जीनियस से कम नहीं हैं। अगर एक मिनट में भी हल किया है तब भी ये बड़ी बात होगी।
