Brain Test Photo: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या ट्रेंड में आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि यहां पिछले कुछ दिनों में ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें सबसे ज्यादा शेयर की गई हैं। यानी ऐसी तस्वीरें जिनमें रहस्य नजर के ठीक सामने ही होता है, मगर आसानी से उसे नहीं खोजा सका। कभी-कभी तो किसी तस्वीर में छिपे रहस्य को खोजने में नेटिजन्स को नानी याद आ गई। अभी एक ऐसी ही जबरदस तस्वीर सामने आई है, जिसे आसानी से हल नहीं कर पाएंगे। तस्वीर किसी वेडिंग एनिवर्सरी पार्टी से जुड़ी नजर आती है। इसमें बहुत सारे मेहमान भी हैं।
इंसानों के बीच छिपी है परी। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
तस्वीर में छिपी है एक परी
मगर जानकर चौंक जाएंगे कि इसी तस्वीर में एक परी भी है। तस्वीर में परी कहां है, इसका पता आसानी से नहीं चल सकेगा। अगर आप भी अपने दिमाग के साथ नजरों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर सबसे ज्यादा परफेक्ट है। आपको बताना है कि तस्वीर में आखिर परी कहां है। हालांकि इससे पहले आप तस्वीर को हल करना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीर हल करने के लिए सिर्फ 10 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने उस परी को खोज निकाला तो आपका दिमाग सचमुच किसी जीनियस से कम नहीं है। आंखों बाज सी तेज मानी जाएंगी।क्या खोज पाए परी
हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक परी को नहीं खोज पाएं हैं तो परेशान होने की बिल्कुल जरुरत नहीं है। यहां इसका जवाब भी मिलेगा कि तस्वीर में परी आखिर कहां है। दरअसल परी नजर के ठीक सामने ही है। मगर उसको पहचानने के लिए ये भी जानना होगा कि परी आखिर होती कैसी हैं। परी के हाथ में जादुई छड़ी भी होती है। ऐसे में ध्यान से देखेंगे कि तस्वीर में सबसे पीछे खड़ी लड़की के पास जादुई छड़ी है।यहां देखिए रिजल्ट
देखिए परी के पास जादुई छड़ी।
देख लिया ना पार्टी में सबसे पीछे खड़ी लड़की के पास जादुई छड़ी है। दिमाग और नजर का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही खास तस्वीरों के साथ फिर हाजिर होंगे। तब तक जुड़े रहिए हमारे साथ।
