Brain Test Puzzle: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना भी मुश्किल होता है। आज इससे इतर अभी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने लोगों का दिमाग घुमा दिया है। तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग का टेस्ट लेने वाली है। इसमें आपको हर तरफ गणित का आठ नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर इसी तस्वीर में सिर्फ एक जगह कहीं पर 6 नंबर भी छिपा हुआ है। आज आपको उसी खास नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।
दिमाग को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। (Photo/Twitter)
दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
आपको बताना है कि वायरल तस्वीर में आखिर वो खास नंबर कहां छिपा हुआ है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको तस्वीर में छिपे 6 नंबर को खोजने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में जवाब तलाश लिया तो सचमुच आज के विजेता आप ही हैं। तय समय में जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं या फिर 50 सेकंड में भी 6 को ढूंढ निकाला है तब भी बड़ी बाता है। हालांकि किसी तरह अभी तक जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान बिल्कुल नहीं होना है।
आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है। दरअसल आठ की भीड़ में छह तस्वीर में ऊपर दाएं से पांचवीं लाइन में पहला नंबर है।
यहां देखें जवाब
गोल घेरे में देखें जवाब।
देख लिया ना जवाब ऐसी जगह छिपा हुआ था, जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।
