वायरल न्यूज़

Brain Test: मोर की भीड़ में कहां छिपकर बैठा है चोर, दम है तो ढूंढकर दिखाएं आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 25, 2025, 01:56 PM IST

Brain Test: ब्रेन टीजर वाली इस तस्वीर को पांच सेकंड के भीतर हल करने का चैलेंज मिला है। तस्वीर में हर तरफ मोर लिखा हुआ नजर आता है। मगर इसमें आपको एक जगह छिपे हुए चोर को ढूंढ निकालना है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/TNN)

Brain Test Puzzle: दुनिया में बेहद कम लोग ऐसे हैं जिनकी नजर बाज जैसी तेज मानी जाती है। ऐसे लोग बारीक से बारीक चीज को बड़ी आसानी से खोज निकालते हैं। तस्वीरों में अंतर ढूंढना हो या फिर छिपे हुए रहस्यों को खोजना हो, इनके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं होता है। मगर इन सबसे इतर सोचा है आपका दिमाग कितना तेज है। या फिर चीजों में अंतर खोजने में आप कितना माहिर हैं। आज आपके दिमाग और आंखों को परखने के लिए ऐसी ही तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं।

मोर की भीड़ में कहां चोर

वायरल तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग का धोखा कहते हैं। तस्वीर में आपको हर तरफ मोर शब्द लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें हिंदी में एक जैसे मोर लिखे हुए नजर आते हैं। मगर जानते हैं कि मोर की इस भीड़ में एक जगह चालाक चोर भी छिपा हुआ है। आज आपको उसी चोर को ढूंढने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आपकी नजरें बाज जैसी तेज हैं तो जरूर उस मोर को खोज लेंगे। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए।

आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ 5 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में चैलेंज पूरा कर लिया तो आज के विजेता आप ही हैं। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान नहीं होना है। जवाब यहीं आपके सामने है, जिसे गोल घेरे में देख सकते हैं।

देखिए जवाब

Brain Test

गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना मोर की भीड़ में चोर आपकी नजरों के सामने ही छिपा हुआ था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article