वायरल न्यूज़

Brain Test Challenge: अंजू की भीड़ में कहीं खो गई बेचारी मंजू, क्या आप ढूंढने में करेंगे मदद

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 19, 2025, 07:02 AM IST

Brain Test Challenge: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाला आज का ऑप्टिकल इल्यूजन वाकई बेहद मजेदार होने वाला है।आपको अंजू की भीड़ से मंजू ढूंढने का चैलेंज मिलने वाला है और इस चैलेंज के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा।

Image

नेटिजन्स को आज इसी तस्वीर को हल करने का चैलेंज मिला है। (Photo/TNN)

Brain Test Challenge: अगर आप खुद को सुपर जीनियस समझते हैं। यकीन रखते हैं कि आपकी नजर बाज जैसी तेज हैं जो बारीक से बारीक चीज को आसानी से ढूंढ सकती हैं। अगर आप ऑप्टिकल इल्यूजन वाले चैलेंज भी हल करने में माहिर हैं तो आज खास चैलेंज लेकर आए हैं। ब्रेन टीजर वाले इस चैलेंज को हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। इसमें आपकी स्क्रीन पर एक तस्वीर नजर आ रही होगी।

अंजू की भीड़ में कहां है मंजू

तस्वीर में हर तरफ अंजू लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ अंजू ही लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं अंजू की भीड़ में बेचारी मंजू कहीं खो गई है। मगर मजाल है कोई उसे ढूंढकर दिखा सके। अगर आप खुद को धुरंधर समझते हैं और मंजू को ढूंढने में मदद करना चाहते हैं तो ये चैलेंज आपके लिए ही है। आपको दस सेकंड के भीतर बताना है कि आखिर अंजू की भीड़ में मंजू कहां पर छिपी है।

अगर आपने तय समय में चैलेंज पूरा कर लिया है तो आपको नजरों का सिकंदर मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह अभी तक भी जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। सवाल का जवाब भी आपको यहीं मिलने वाला है।

यहां देखिए जवाब

Brain Test Challenge

यहां गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना अंजू की भीड़ में बेचारी मंजू ऐसी जगह बैठी थी जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों को परखने वाले ऐसे ही किसी चैलेंज के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article