Brain Test: कॉकरोचों के बीच जाकर छिप गया है एक अनोखा कॉकरोच, एक खतरनाक खिलाड़ी ही खोजने में हो पाएगा कामयाब

Puzzle Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आपको कॉकरोचों की भीड़ नजर आ रही होगी। इस तस्वीर में एक अनोखा कॉकरोच छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से ढूंढना है एक अनोखा कॉकरोच
  • ढूंढने के लिए मिला 18 सेकंड

Optical Illusion Brain Test: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोजाना ताजा-तरीन तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। ऐसे में कुछ तो इतनी खास होती है, जिसके बारे में सोचकर ही दिमाग का दही हो जाता है। कुछ ऐसा ही ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों के साथ भी होता है, जिसे सॉल्व करने में इंसान का दिमाग हिल जाता है। ऐसी तस्वीरें इंटरनेट पर हर रोज शेयर की जाती है।

Optical Illusion Eye Test

कॉकरोचों की भीड़ में से अनोखा कॉकरोच ढूंढने का चैलेंज

हाल ही में ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें आपको कई सारे कॉकरोच नजर आएंगे। इस तस्वीर में एक अनोखा कॉकरोच छिपा हुआ है। तस्वीर से अनोखा कॉकरोच ढूंढने के लिए 18 सेकंड का समय भी मिला है। ऐसे में अगर आप इतने कम समय में इस पजल की गुत्थी सुलझा देते हैं तो आप खतरनाक खिलाड़ी माने जाएंगे। हालांकि, इस पजल को सॉल्व करने में अब तक कई 99% लोगों ने हार मान ली है।

End of Feed