वायरल न्यूज़

Karnataka: यमराज ने किया लॉन्ग जंप प्रतियोगिता का आयोजन, भूतों ने लगाई छलांग, देखें वायरल Video

सोशल मीडिया पर कर्नाटक के उडुपी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें खुद यमराज लॉन्ग जंप प्रतियोगिता का आयोजन कराते नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

यमराज ने कराया लॉन्ग जंप प्रतियोगिता का आयोजन (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • यमराज ने कराई प्रतियोगिता
  • प्रतियोगिता में भूतों ने लिया हिस्सा
  • सड़क के गड्ढों को लेकर लॉन्ग जम्प प्रतियोगिता

Yamaraja Conducts Long Jump Competition: समाज में चल रही बुराईयों या गलत चीजों को लेकर अक्सर लोग प्रदर्शन करते नजर आते हैं। कई बार कुछ प्रदर्शन अपने अनोखे अंदाज के लिए फेमस हो जाता है। कुछ ऐसा ही वायरल हुए इस वीडियो में भी देखने को मिल रहा है, जिसमें यमराज खुद पृथ्वी पर आ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्नाटक में उडुपी के सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया, जिसे देख आप भी चौंक जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यमराज जी भूतों का लॉन्ग जंप प्रतियोगिता कराते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान नाप लेने के लिए चित्रगुप्त भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। सरकार को जगाने और गड्ढों को भरने को लेकर यह प्रदर्शन किया गया, जिसमें ये लोग यमराज, चित्रगुप्त और भूतों के गेटअप में नजर आ रहे हैं। इनके प्रदर्शन करने का तरीका भी बेहद अनोखा लग रहा है, जो लोगों को पसंद आ रहा है।

यमराज ने कराया लॉन्ग जंप प्रतियोगिता का आयोजन

सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में यह अनोखा प्रदर्शन काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब तक सैकड़ों व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '@SVishnuReddy' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो बीजेपी पार्टी के आंध्र प्रदेश के उपाध्यक्ष विष्णु वर्धन रेड्डी का है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article