वायरल न्यूज़

Optical Illusion: शिकारी जैसी नजर है तभी कोशिश करना, तस्वीर में हर कोई नहीं खोज पाएगा डॉगी का मालिक

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 13, 2023, 12:48 PM IST

Optical Illusion: सोशल मीडिया में दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली जबरदस्त तस्वीर वायरल है। इसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

Image

इस इल्यूजन को हल करना जरा भी आसान नहीं होने वाला है। (फोटो- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • आसानी से नहीं कर पाएंगे हल
  • जवाब भी यहीं मिलेगा

Optical Illusion: सोशल मीडिया की दुनिया में नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें हैं। यहां हर रोज बड़ी तादाद में ऐसी तस्वीरें देखी और अपलोड भी की जाती हैं। मगर कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जो दिमाग घुमा देती हैं। उन्हें हल करने की जितनी कोशिश करते हैं, दिमाग उतना ही फंसता चला जाता है। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है, जिसे हल करने के लिए शिकारी वाली नजरों की जरुरत होगी। तस्वीर दरअसल एक डॉगी की है। देखने में ये बहुत ही सामान्य तस्वीर लगती है, मगर इसमें एक खास रहस्य भी छिपा है।

तस्वीर में ही छिपा है डॉगी का मालिक

जानकर चौंक जाएंगे कि तस्वीर में डॉगी का मालिक भी है, मगर मजाल है कोई उसे खोजकर दिखा दे। अगर आप भी खुद के दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो तस्वीर आपके लिए ही है। आपको तस्वीर में डॉगी के मालिक को खोज निकालना है। हालांकि इससे पहले डॉगी के मालिक को खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको इसे हल करने के लिए सिर्फ 12 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने में आपने डॉगी के मालिक को खोज निकाला तो आपको जीनियस माना लिया जाएगा।

हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक डॉगी के मालिक को नहीं खोज पाए हैं तो परेशान बिल्कुल ना हों। यहां इसका जवाब भी मिलेगा। हम बताएंगे कि आखिर डॉगी का मालिक कहां है।

Brain Test

देखिए तस्वीर में कहां छिपा है डॉगी का मालिक।

यहां देखिर रिजल्ट

देख लिया ना तस्वीर में डॉगी का मालिक नजर के ठीक सामने ही था, मगर उसे खोजना किसी के लिए बड़ा मुश्किल होता। नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी जबरदस्त तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article