Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसमें से कुछ वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जो लोगों को हैरानी में डाल रहा है। वीडियो ऐसा है, जैसा आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। इस वीडियो में आप एक लड़का और उसकी गर्लफ्रेंड को देख सकते हैं। देखा जा सकता है कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बीच के किनारे फुर्सत के पल एंजॉय कर रहा था।
वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश
दरअसल, जब लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फुर्सत के पल एंजॉय कर रहा था, ठीक उसी समय वहां पर एक सांप आ धमकता है। अपने सामने सांप को देखकर लड़के की हालत खराब हो जाती है। जबकि, सांप को सामने देखकर भी लड़की को डर नहीं लगता है। इसके बाद जहां लड़का सांप देखते ही वहां से भागने लगता है, वहीं लड़की उस सांप को झटके में अपने हाथ से पकड़ लेती है। आप देख सकते हैं कि लड़की बड़ी आसानी से सांप को पकड़कर दूर फेंक देती है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि वीडियो में दिए कैप्शन में बताया कि लड़की चाइनीज होती है। दरअसल, वीडियो के माध्यम से यह बताने की कोशिश की गई है कि चीन के लोग सांप खाते हैं और उन्हें सांपों से डर नहीं लगता है। वीडियो में बताया गया है कि अगर आपने चाइनीज लड़की को गर्लफ्रेंड बनाया है तो वह काफी डेयरिंग होगी और सांप से बिल्कुल नहीं डरेगी। वीडियो को akhil.kumar.funny.vidio नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
