Shocking News: बॉयफ्रेंड की बेटी बिस्तर पर कर देती थी टॉयलेट, गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा टॉर्चर.. हो गई दर्दनाक मौत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 6, 2023, 05:17 PM IST

Shocking News: टेक्सास में एक गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की बेटियों को मात्र इस वजह से प्रताड़ित किया, क्योंकि छोटी होने की वजह से वह बिस्तर पर टॉयलेट कर देती थीं। वह उन्हें लकड़ी के डंडे और बेल्ट से पीटती थी। इसके अलावा वह उन्हें फर्श और दीवार पर लड़ाकर मारती भी थी।

Shocking News: दुनिया के अलग-अलग कोने से हर दिन कई ऐसे मामले सामने आते हैं, जिन्हें जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसी क्रम में अमेरिका के टेक्सास से बहुत ही शॉकिंग मामला सामने आया है। टेक्सास में एक गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की बेटी को मात्र इस वजह से प्रताड़ित किया, क्योंकि छोटी होने की वजह से वह बिस्तर पर टॉयलेट कर देती थी। यह प्रताड़ना इतनी गंभीर थी कि बॉयफ्रेंड की बेटी की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। इसके बाद महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

baby torture

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

प्रताड़ना से हो गई बच्ची की मौत

घटना साल 2020 की है। जेसिका ब्रुंड्रेन नाम की महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की जुड़वा बेटियों को बहुत ही गंदे तरीके से प्रताड़ित किया। जब दोनों बच्चियां बिस्तर गीला कर देती थीं, तो वह उन्हें लकड़ी के डंडे और बेल्ट से पीटती थी। इसके अलावा वह उन्हें फर्श और दीवार पर लड़ाकर मारती भी थी। इतनी भयावह प्रताड़ना से एक बच्ची को बहुत ही गंभीर चोटें आईं और उसकी दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। इसके बाद ब्रेजोस काउंटी जूरी ने महिला को दोषी पाया। फिर महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

End of Feed