वायरल न्यूज़

Video: अजब सनक है भाई! भालू के बच्चे संग रोमांस करने लगी लड़की, अगले ही पल जानवर ने काट खाया मुंह

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 6, 2023, 05:46 PM IST

Animal Attacks Video: इस वीडियो को देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। साथ ही आप वीडियो में दिख रही लड़की को मूर्ख कहने से पीछे नहीं हटेंगे। आप देख सकते हैं कि वह भालू के बच्चे को अपनी गोद में उठाकर उसे चूमने लगती है।

Image

भालू के बच्चे ने किया हमला (इंस्टाग्राम)

Animal Attacks Video: बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि जंगली जानवरों से दूर रहना चाहिए। जंगली जानवरों का कोई भरोसा नहीं है। हालांकि, कुछ लोग तुर्रम खां बनने के चक्कर में जंगली जानवरों के साथ खिलवाड़ करने से भी पीछे नहीं रहते हैं। कई बार यह उनके लिए नुकसानदेह साबित होता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी। साथ ही आप वीडियो में दिख रही लड़की को मूर्ख कहने से पीछे नहीं हटेंगे।

वीडियो को देखकर कांप जाएंगे आप

दरअसल, एक लड़की भालू के बच्चे के साथ रोमांस करने लगती है। इस दौरान उसने यह भी नहीं सोचा होता कि जंगली जानवरों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। आप देख सकते हैं कि वह भालू के बच्चे को अपनी गोद में उठाकर उसे चूमने लगती है। पहले तो भालू का बच्चा कुछ नहीं करता है, लेकिन इसके बाद वह लड़की के मुंह पर हमला कर देता है। आप देख सकते हैं कि वह लड़की का मुंह काट खाता है। वीडियो देखने में बहुत ही भयावह है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर आप शायद कभी भी किसी जानवर के आस-पास नहीं जाएंगे। दरअसल, लड़की रील बनाने के चक्कर में भालू के बच्चे को गोद में उठाकर उसके साथ प्यार-दुलार करने लगती है। ये गलती उसके लिए बड़ी भारी साबित होती है। आप देख सकते हैं कि शुरू में भालू का बच्चा लड़की का चेहरा चाटता है। इसके बाद वह सीधे उसके मुंह पर हमला कर देता है। वीडियो को animalsinclips नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article