वायरल न्यूज़

Viral: बिग बी के फिल्म दीवार की टिकट हुई वायरल, उतने दाम में आज पार्किंग भी नहीं हो पाएगी कार

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 6, 2023, 05:04 PM IST

ट्विटर पर एक मूवी टिकट वायरल हो रही है। यह मूवी टिकट 48 साल पहले रिलीज हुई फिल्म दीवार की है, जिसमें अमिताभ बच्चन का रोल सभी को खूब पसंद आया था। इस टिकट का दाम देखने के बाद आप एकदम से दंग रह जाएंगे।

Image

दीवार फिल्म की टिकट हुई वायरल (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म दीवार की मूवी टिकट हुई वायरल
  • टिकट प्राइज देख लोगों का चकराया माथा
  • यूजर्स के आए मजेदार रिएक्शन

Deewaar Movie Ticket: हाल ही में ट्विटर पर अमिताभ बच्चन की एक फिल्म का टिकट वायरल हो रहा है, जो 48 साल पुरानी बताई जा रही है। ऐसे में जब आप भी इस टिकट को देखेंगे तो आपका भी दिमाग चकरा जाएगा और आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, फिल्म के टिकट पर इतना कम प्राइज लिखा है कि उतने में आप इस समय कुछ नहीं कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पोस्ट में जिस फिल्म का टिकट वायरल हो रहा है, उस फिल्म का नाम दीवार है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई है, जो 48 साल पहले 1975 में रिलीज हुई थी। उस दौरान इस फिल्म को लोगों द्वारा काफी प्यार मिला था और लोगों को अमिताभ की एक्टिंग भी काफी पसंद आई थी। वायरल हो रही इस टिकट पर महज तीन रुपए दाम लिखा हुआ है। देखा जाए तो इतने में आज कार भी पार्किंग नहीं हो पाती है। ऐसे में लोगों का रिएक्शन Just Looking Like A Wow जैसा आ रहा है।

दीवार फिल्म की टिकट हुई वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों के काफी रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बाप रे इतने में कुछ भी नहीं मिलता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इतने में आज एक चाय भी नहीं मिलता और उस समय मूवी के टिकट आ जाते हैं। अब तक इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने देखा है। बता दें, इस पोस्ट को '@Bollywoodirect' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article