जूते फटे थे फिर भी प्रेमिका को iPhone गिफ्ट कर दिया , तेजी से वायरल हो रहा ये Video

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 8, 2024, 03:08 PM IST

Funny Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि प्रेमी पहले प्रेमिका को महंगे रेस्तरां में ले गया और फिर वहां उसे आईफोन गिफ्ट किया। मगर तभी जो दिखा चौंक ही जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमी के फटे हुए थे जूते
  • फिर भी गिफ्ट किया आईफोन
  • तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

Funny Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो आते ही छा जाते हैं। ऐसे वीडियो लंबे समय तक देखे जाते हैं और नेटिजन्स को भी खूब पसंद आते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा मालूम होता है। इसमें प्रेमी पहले अपनी प्रेमिका को महंगे रेस्तरां में ले गया। यहां प्रेमिका कुछ समझ पाती कि तभी उसे महंगा आईफोन मोबाइल गिफ्ट कर दिया। मगर फ्रेम में तभी ऐसा कुछ नजर आया कि नजारा सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

प्रेमिका को गिफ्ट में दिया आईफोन

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि प्रेमी-प्रेमिका रेस्तरां में हैं। दोनों बहुत खुश हैं और प्रेमिका लजीज खाने का लुत्फ उठा रही है। मगर एकाएक प्रेमी ने उसे ऐसा सरप्राइज दिया की उसकी आंखें फटी रह गईं। लड़की की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल जब दोनों आपस में बात कर रहे थे कि तभी प्रेमी ने उसके सामने आईफोन रख दिया। अब गिफ्ट में आईफोन देखकर प्रेमिका की खुशी सातवें आसमान पर थी। वो बहुत खुश थी और प्रेमी को फ्लाइंग किस तक देती है। मगर इससे पहले कैमरे में ऐसा कुछ कैद हुआ कि वीडियो वायरल हो गया।

End of Feed