वायरल न्यूज़

बारिश में डांस कर रही थी लड़की, मगर हुई ऐसी गड़बड़ देखकर हंसने लगे सब

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 8, 2024, 02:43 PM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की बारिश में डांस दिखाकर अपनी खुशी जाहिर कर रही थी कि तभी बेचारी हंसी का पात्र बन गई। फ्रेम में फिर जो दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Image

बारिश में ज्यादा खुशी दिखाने के चक्कर में हंसी का पात्र बन गई लड़की। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • हंसी का पात्र बन गई लड़की
  • बारिश में डांस करना पड़ा महंगा
  • नजारा देख छूट जाएगी हंसी

Funny Video Today: भीषण गर्मी के बाद देश के कई राज्यों को बारिश से थोड़ी राहत मिली है। बारिश में नहाते हुए लोगों ने अपने वीडियोज भी सोशल मीडिया में अपलोड किए हैं। मगर इनमें कुछ वीडियोज आते ही सोशल मीडिया में छा गए। इनमें भी कुछ इतने मजेदार हैं जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाएगी। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो तीन लड़कियों से जुड़ा है जिनमें एक खुशी से डांस कर रही है। मगर डांस के दौरान ऐसी गड़बड़ भी देखने को मिली कि सभी की हंसी छूट जाएगी।

हंसी का पात्र बन गई लड़की

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज बारिश देखी तो तीन सहेलियां भी अपने घर से बाहर निकल आईं। तीनों बारिश में खूब मजे करती हैं। इनमें एक लड़की बारिश से इतनी खुश हुई कि वहीं डांस करने लगी। फ्रेम में देखेंगे कि तेज बारिश हो रही है और लड़की तखत पर खड़ी है। वो बारिश में झूमकर डांस कर रही है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि तभी ऐसा कुछ हुआ कि बेचारी हंसी का पात्र बन गई।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

आखिर में देखेंगे कि लड़की बारिश की खुशी में डांस कर रही है कि तभी उसका पैर फिसल गया। इससे लड़की का संतुलन बिगड़ गया और बेचारी धड़ाम से नीचे गिर पड़ी। उसके गिरते ही सहेलियां भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article