Prank With Girl Viral Video: कुछ लोगों की मजाक करने की आदत होती है, जो हमेशा मस्ती करना पसंद करते हैं। ऐसे में कुछ लोगों की मस्ती उन्हीं को भारी पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही इस शख्स के साथ भी हुआ, जो आप वीडियो में भी देख सकते हैं। इस वीडियो (Viral Video) में एक लड़का एस्केलेटर से नीचे आ रही थी, तभी दूसरे साइड से ऊपर चढ़ रहा शख्स लड़की के साथ प्रैंक करता है लेकिन उसे कहां पता होता है कि उसके कुछ ऐसा घटित होने वाला है, जिसके बारे में उसने कल्पना भी नहीं की थी।
लड़की से प्रैंक करना लड़के को पड़ा भारी (फोटो साभार - ट्विटर)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Elephant Playing Viral Video) में आप देख सकते हैं कि जैसे ही लड़का लड़की के बाल खींचकर प्रैंक करने की कोशिश करता है, वैसे ही पीछे से आ रहे उसके बॉयफ्रेंड ने उसको एस्केलेटर से ही खींच लिया और अपनी साइड के एस्केलेटर पर पटक देता है। तभी लड़का कहता है कि ये प्रैंक है और वे सब वीडियो शूट कर रहे हैं। ऐसे में वह बच जाता है, नहीं उसकी शामत आने वाली ही थी।
लड़की से प्रैंक करना लड़के को पड़ा भारी
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अब भाई प्रैंक करने से पहले 10 बार सोचेगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि प्रैंक करने का स्वाद तो मिल गया होगा। इस वीडियो को अब तक 41 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं और 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। बता दें, इस वीडियो को '@kirawontmiss' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
