Viral Video: क्या किसी इंसान के शरीर में किसी दूसरे इंसान की आत्मा दाखिल हो सकती है। ये एक ऐसा सवाल है जिसपर लोगों की राय अलग-अलग हो सकती है। वैज्ञानिक आधार पर ये सिर्फ मन का वहम हो सकता है। मगर दूसरी तरफ बड़ी तादाद में लोग इसके पक्ष में नजर आते हैं। लोग मानते हैं कि इंसान के अंदर किसी दूसरे शख्स की आत्मा भी दाखिल हो सकती है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा। वीडियो क्लास से जुड़ा है जो अभी तक बड़ी तादाद में व्यूज बटोर चुका है।
लड़की के शरीर में घुसी आत्मा
सामने आया वीडियो साफतौर पर क्लास से जुड़ा नजर आता है। इसमें देखेंगे कि स्टूडेंट क्लास में पढ़ाई कर रहे हैं। इसमें एक लड़की भी आराम से पढ़ाई कर रही है। मगर एकाएक लड़की अजीब सा बर्ताव करने लगी। उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। लड़की बुरी तरह चिल्लाती है। मगर उसके मुंह से निकले शब्द किसी के समझ नहीं आते। फ्रेम में आगे दखेंगे कि लड़की का शरीर अकड़ने लगता है। ऐसा देख दूसरे छात्र उसके करीब पहुंचते हैं और उसे संभालने की कोशिश करते हैं। मगर तभी ऐसा कुछ दिखा जो किसी के भी होश उड़ा देगा।
यहां देखिए वीडियो
इसमें देखेंगे कि लड़की होश में नहीं है, मगर उसका बर्ताव डरा देता है। कहा जा रहा है कि लड़की के शरीर में किसी दूसरे शख्स की आत्मा घुस गई। हैरान करने वाला वीडियो अभी ढाई करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। वीडियो एक्स पर @ParanormaIVideo नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
