Jugaad Video: लेफ्ट-राइट मुड़ने के लिए लड़के ने बाइक में बिठाया ऐसा जुगाड़, देखते ही चकरा जाएगा सिर

सोशल मीडिया पर एक लड़के ने जुगाड़ लगाकर बाइक के साथ ही खेल कर दिया। उसके लेफ्ट राइट लेने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया है, जिसे देख आपका सिर चकरा जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाइक में लगाया जुगाड़
  • नंबर प्लेट के साथ कर दिया खेल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे। इसमें आपको एक लड़का बाइक चलाता नजर आएगा, जो बाइक के नंबर प्लेट में ऐसा जुगाड़ फिट करता है, जिससे उसे लेफ्ट-राइट लेने के लिए इंडीकेटर का सहारा नहीं लेना पड़ता है और वो बिना हाथ दिए या लाइट जलाए, अपनी साइड मुड़ जाता है। आइए देखते हैं ये मजेदार वीडियो..

Desi Jugaad Viral Video

बाइक के नंबर प्लेट में ही फिट कर दिया जुगाड़ (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़के ने बाइक के नंबर प्लेट में देसी जुगाड़ लगाता है। बाइक चलाते समय उस लेफ्ट मुड़ना होता है तो उसके नंबर प्लेट पर लेफ्ट लिखा हुआ दिखता है और राइट मुड़ना होता है तो उसके नंबर प्लेट पर राइट लिखा हुआ दिखता है। इसके लिए उसने आगे हैंडल के पास एक बटन लगवाया है। फिर सीधा चलते समय गाड़ी का नंबर दिख रहा है। ऐसे में उसके दिमाग की काफी तारीफ की जा रही है।

End of Feed