वायरल न्यूज़

VIDEO: जुगाड़ लगाकर बस के अंदर घुस रहा था लड़का, लेकिन हुआ ऐसा खेल देखकर आप भी ठहाके लगाएंगे

Viral Video: एक लड़का शॉर्टकट के चक्कर में खिड़की से बस के अंदर घुसने लगा। लेकिन, उसकी होशियारी निकल गई और खिड़की लेकर ही वो सीधे नीचे गिर पड़ा। जिसने भी इस नजारे को देखा वो अपनी हंसी नहीं हो रोक पाया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

शॉर्टकट के चक्कर में खेल हो गया (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Tioday Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में सोच भी नहीं सकते? इनमें कुछ फनी होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। यूजर्स इन वीडियो (Funny Video) को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Today Trending Videl) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, एक शख्स बस में अनोखे अंदाज में चढ़ रहा था। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेला हुआ, जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगा।

ये तो हम सब जानते हैं कई बार जल्दबाजी में लोग शॉर्टकट का रास्ता अपनाते हैं। लेकिन, उसके चक्कर में कई बार बड़ी घटना भी घट जाती है। वहीं, कई बाल लोगों को पोपट भी बन जाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं लोग बस के अंदर चढ़ रहे हैं। तभी एक लड़का बस में चढ़ने के लिए जुगाड़ भिड़ाता है। जल्दबाजी में लड़का खिड़की से ही बस के अंदर चढ़ने लगता है। लेकिन, उसकी किस्मत खराब निकली और खिड़की लेकर वो सीधे नीचे गिर पड़ा। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

हैरतअंगेज नजारा

वीडियो देखकर आपको हंसी भी आ रही होगी और हैरानी भी हो रही होगी। सोच रहे होंगे कि लड़के साथ तो खेल हो गया। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर laughtercolours' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 55 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि शॉर्टकट भारी पड़ गया। एक ने लिखा- विंडो सीट मिली क्या? एक अन्य ने लिखा- विंडो सीट ही नहीं पूरी खिड़की ही मिल गई। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article