वायरल न्यूज़

लड़की को छेड़ने की गलती कर गया लड़का, फिर ऐसा हाल हुआ देखकर तरस आ जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 16, 2025, 02:02 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे कि मनचला लड़की को छेड़ने की गलती कर गया। फिर उसके बाद लड़के का जो हाल हुआ बेचारा जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा।

Image

लड़की को परेशान किया तो मिल गया सबक। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में ऐसे ढेरों वीडियो हैं जिनमें मनचले छेड़छाड़ करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। अभी छेड़छाड़ करने वाले मनचले से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इसमें एक मनचला लड़की को छेड़ने की गलती कर गया। मगर इसके बाद उसका ऐसा हाल हुआ जिसे देखकर तरस आ जाएगा। वायरल हो रहे वीडियो में देखेंगे ग्रुप में कुछ लड़कियां मेला घूमने पहुंची हैं। यहां वो झूले में भी बैठती हैं और खूब मजे करती हैं। मगर इसी बीच कैमरे में कुछ अजीब कैद हुआ है।

कर दी थप्पड़ों की बरसात

इसमें देखेंगे कि दूसरे झूले में बैठे लड़के ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की और फिर चुपचाप बैठ गया। लगा लड़की शर्म की वजह से किसी को इसके बारे में नहीं बताएगी। मगर फ्रेम में तभी ऐसा कुछ कैद हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। इसमें देखेंगे कि लड़की ने तुरंत छेड़ाछाड़ विरोध किया। इसमें झूला जैसे धीमा हुआ लड़की तुरंत उठकर खड़ी हुई और लड़के के पास पहुंच गई। बहादुर लड़की ने बिना सेकंड की देरी किए लड़के पर थप्पड़ की बरसात कर दी। लड़की ने एक बाद एक कई झापड़ लड़की को रसीद कर दिए।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मालूम हो मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर Shivam Kashyap नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article