किशोर दा अगर गाते इमरान हाशमी का ये गाना तो कुछ ऐसा होता ये सॉन्ग, वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 8, 2023, 01:58 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का गाना गाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में लड़के ने इमरान हाशमी के फिल्म का गाना बिल्कुल किशोर दा की आवाज में गा रहा है, जो गजब का है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किशोर दा की आवाज में लड़के ने गाया गाना
  • किशोर दा की आवाज में इमरान हाशमी का गाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Emraan Hashmi's Song In Kishore Kumar's Voice: सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां लोग अपना हिडन टैलेंट दिखाने से एक परसेंट भी नहीं चूकते। यहां लोग आपको नए-नए प्रैक्टिकल करते हुए दिख जाएंगे। एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। इस वीडियो को देखने के बाद आपको दो सुपरस्टार की याद आने वाली है, वो भी कॉकटेल टाइप।

Kishore Kumar's Voice

किशोर दा की आवाज में लड़के ने गाया इमरान हाशमी के फिल्म का गाना (Image Credit - Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको दो लड़के नजर आएंगे, जिनमें एक संगीत की धुन दे रहा है तो दूसरा गाना गा रहे हैं। लेकिन खास बात यह है कि इस वीडियो में लड़के ने किशोर दा की आवाज में गाना है, वो इमरान हाशमी के फिल्म का। दरअसल, लड़कों ने इमरान हाशमी के 'तू ही मेरी सब है' गाने को किशोर दा की आवाज में बखूबी रिकॉर्ड किया है। इसे देखने पर आपको लगेगा कि अगर किशोर कुमार इस गाने को गाते तो ये गाना कैसा लगता।

End of Feed