वायरल न्यूज़

दूल्हा बने प्रेमी के पास पहुंच गई लड़की, फिर दुल्हन के सामने जो किया होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 8, 2023, 03:15 PM IST

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल है। इसमें देखेंगे कि लड़की अचानक स्टेज पर बैठे दूल्हे के पास पहुंची और गुलाब का फूल पकड़ दिया

Image

लड़की सीधे दूल्हे के पास पहुंची और गुलाब का फूल पकड़ दिया। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने दूल्हे को पकड़ा दिया गुलाब का फूल
  • देखकर दुल्हन के उड़ गए होश
  • हैरान करने देगा नजारा

Bride Groom Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां कब क्या नजर आ जाए कोई कुछ नहीं बता सकता है। हालांकि यहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो खूब हंसाते हैं तो कई बार हैरान करने वाले नजारे भी दिखाई देते हैं। अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो विवाह से जुड़ा ही है, मगर इसमें जो कुछ नजर आया शायद ही पहले कभी देखा होगा। वीडियो इतना मजेदार भी है कि अभी तक लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। एक लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है।

दूल्हे को पकड़ा दिया गुलाब

शुरुआत से वीडियो देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं। दोनों बहुत खुश हैं। मगर तभी ऐसा कुछ नजर आया कि दुल्हन की खुशी हवा हो गई। बेचारी के कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर क्या हो रहा है। दरअसल दोनों जिस समय स्टेज पर बैठे थे कि तभी दू्ल्हे की कथित प्रेमिका विवाह में आ धमकी। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया सचमुच चौंक जाएंगे। दरअसल दुल्हन बड़े आराम से स्टेज पर बैठे दूल्हे के करीब पहुंची और उसे गुलाब का फूल पकड़ा दिया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि विवाह से जुड़ा ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर sanjana.yaduvanshi.3977 नाम के हैंडल से साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article