वायरल न्यूज़

जिराफ का शिकार करने लगी शेरनी, मगर इतनी मार पड़ी बेहोश हो गई बेचारी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 8, 2023, 01:16 PM IST

Wild Animal Video: जंगल की सबसे खतरनाक शिकारियों में शामिल शेरनी अबकी बार इतनी बुरी तरह पिट गई कि बेचारी की हालत पतली हो गई।

Image

अबकी बार गलत शिकार चुनने की गलती कर गई शेरनी। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • शेरनी ने चुन लिया गलत शिकार
  • इतनी मार पड़ी कि बेचारी बेहोश ही हो गई
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Wild Animal Video: शेरनी को जंगल का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। ये इतनी खतरनाक शिकारी है कि बड़े से बड़ा

जानवर भी इससे दूरी बनाकर रखता है। कहते हैं कि शेरनी के पंजों में एक बार शिकार फंस जाए तो उसका बचना बहुत मुश्किल होता है। मगर क्या हो जब यही खतरनाक शिकारी अपने शिकार से बुरी तरह पिट जाए। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला हर तरफ छाया हुआ है। इसमें शेरनी ऐसे जानवर को शिकार करने की गलती कर गई कि बेचारी को उल्टा बुरी तरह मार पड़ गई।

शिकार से पिटी शेरनी

सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि जंगल में शेरनी शिकार की तलाश में थी। तभी एकाएक उसकी नजर जिराफ पड़ी और शेरनी ने उसे ही अपना भोजन बनाने का प्लान बनाया। शिकार दबोचने के लिए शेरनी घात लगाकर बैठ गई। अब जिराफ जैसे ही उसके करीब आया, शेरनी ने तुरंत हमला कर दिया। मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया, किसी को भी चौंकाने के लिए काफी है। दरअसल शेरनी ने जैसी ही शिकार पर हमला किया जिराफ तुरंत आक्रामक हो गया। उसने अपनी टांगों का कमाल दिखाते हुए शेरनी को इतना मारा कि मानो बेचारी बेहोश हो गई।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

शेरनी को बुरी तरह पीटते हुए जिराफ का ये वीडियो सोशल मीडियो के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो नेटिजन्स को भी खासा पसंद आया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर hunting.world.ir नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article